संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
नवाबगंज (गोंडा)। कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रेलवे स्काऊट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र परिसर में रविवार को एक महिला का शव पड़ा मिला है। लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कटराशिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रेलवे स्कउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र परिसर में एक महिला का शव रविवार की शाम संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी लकड़मंडी मनोज सिंह ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।