फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाजार से लौट रही महिला की डंपर से कुचलकर माैत

Fri, 15 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
उर्मिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बेलसर। तरबगंज-बेलसर मार्ग पर पुरानी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर डंपर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बकियापुर गांव निवासी उर्मिला (50) शुक्रवार को खरीदारी करने रगड़गंज बाजार गई थीं। वह पैदल ही घर लौट रही थीं, तभी पुरानी पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोग डंपर चालक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह गाड़ी लेकर भाग निकला।

भतीजे आशीष ने बताया कि उर्मिला के चार बच्चे हैं। इनमें बेटा शिव सिंह (23) और तीन बेटियां संगीता (25), सरिता (22) व आंचल (18) हैं। मां की अचानक मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि आशीष की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें