फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों के साथ नदी में कूदी महिला, बेटी की मौत

विज्ञापन
खोड़ारे के बैजपुर ​शिवाला गांव ​में घटना के बाद जुटी भीड़। - संवाद
विज्ञापन
गौरा चौकी/खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे थाना के बैजपुर शिवाला गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह से आहत महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुआनो नदी में कूद गई। ग्रामीणों की तत्परता से मां और पांच वर्षीय बेटे की जान बच गई, लेकिन डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

बैजपुर शिवाला गांव निवासी मदन यादव की पत्नी सोनम यादव (26) बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपने पुत्र आयुष (5) और पुत्री अंशी (डेढ़ वर्ष) के साथ नदी किनारे राजा घाट पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक किनारे बैठने के बाद उसने अचानक दोनों बच्चों को लेकर नदी में छलांग लगा दी।
पास में नहा रहे ग्रामीणों ने तीनों को डूबते देखा तो बिना देर किए नदी में कूद पड़े। उन्होंने किसी तरह महिला और उसके बेटे को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची तेज बहाव में लापता हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के साथ रात भर सर्च अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह करीब दो किलोमीटर दूर दौलतपुर के खलगवां गांव के पास नदी से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित कुमार पालीवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।

गांव में पसरा सन्नाटा, लोग स्तब्ध
घटना के बाद बैजपुर शिवाला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मदन यादव के घर पर ताला लटका मिला और आसपास के लोग इस घटना से हतप्रभ नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही सोनम अपने मायके से वापस ससुराल आई थी। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें