मोतीगंज। रंजिश में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला रजपता की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इंस्पेक्टर मोतीगंज यशवंत सिंह ने बताया कि गोविंदपारा गांव निवासी पुत्र कैलाशपति की तहरीर पर सात जुलाई को मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी।
आरोप है कि गांव के काली प्रसाद पांडेय, परागदत्त उर्फ भुसौली पांडेय, लालजी पांडेय और नारायण पांडेय उर्फ कप्तान पांडेय की पिटाई से मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पहले से दर्ज एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।