गोंडा। कटरा बाजार के अशोक पुर गांव में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के धनखर गांव निवासी शिव किशोर यादव ने अपनी बेटी नीलम यादव की शादी कटरा बाजार थाना क्षेत्र अशोक पुर के मजरे चिरैयाटांड निवासी रामकुमार यादव से की थी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक नीलम गर्भवती थी। बुधवार को वह इलाज के लिए जिला मुख्यालय गई थी, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक नीलम के पिता शिव किशोर यादव का आरोप है कि उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।