खोड़ारे (गोंडा)। कूक नगर ग्रांट गांव के मजरा रामदत्तडीह में रविवार की देर शाम एक महिला की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाना खोड़ारे में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूक नगर ग्रांट के मजरा रामदत्तडीह के रहने वाले राजकुमार की पत्नी अंजना देवी (27) की रविवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे फूलचंद वर्मा ग्राम मुड़ीला थाना सोनहा जनपद बस्ती का आरोप है कि ससुुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मार डाला। फूलचंद ने थाना खोड़ारे में अंजना के पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।