फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, परिजनों से मारपीट

Tue, 17 Sep 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का महिला मेडिकल वार्ड रविवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने, वसूली करने तथा बाहरी लोगों को बुलाकर पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इससे करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी में मरीज व तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या रोड इमामबाड़ा निवासी अंजू देवी (40) उल्टी-दस्त से पीड़ित थीं। रविवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे अंजू को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में दिखाया गया। डॉक्टरों ने अंजू को महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती कर डायरिया के लक्षण बताकर उपचार शुरू किया। रात 11:15 बजे अंजू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों व तीमारदारों में विवाद शुरू हो गया। तीमारदार महेश निषाद ने बताया कि उनकी भाभी को भर्ती कराने के बाद बाहर से दवा व इंजेक्शन मंगाए गए। इंजेक्शन लगवाने के नाम पर हर बार सुविधा शुल्क लिया गया। रात में इंजेक्शन लगाने के नाम पर स्टाफ ने 700 रुपये की मांग की। रकम न देने पर इलाज में लापरवाही की गई। इसी वजह से मरीज की मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप है कि शिकायत करने पर स्टाफ ने अभद्रता करते हुए फोन करके कुछ बाहरी लोगों को बुला लिया। जिन्होंने पूरे परिवार की पिटाई कर दी। महेश के अनुसार उनके भाई के कपड़े फट गए व मां को भी चोटें आई हें। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं, नाइट ड्यूटी स्टाफ ने सामूहिक रूप से सीएमएस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मरीज अंजू देवी की हालत नाजुक थी। उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा व गालीगलौज शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। वहीं, पीड़ितों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी सीएमएस डॉ. आफताब आलम ने बताया कि वार्ड में महिला की मौत के बाद हंगामे की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें