करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर शाहपुर तारा पुरवा में बुधवार को जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने बताया कि गांव की निवासी कुंवारी देवी (45) घर पर थी। उसी समय उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सर्वेश तिवारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। (संवाद)