गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-बहराइच रोड पर विमौर गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क पार कर रही एक महिला तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विमौर गांव के रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि उनकी मां मालती देवी (55) शुक्रवार दोपहर घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। तभी बहराइच की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।