गोंडा। खरगूपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरहरिया तेली पुरवा निवासी विजय कुमार की पत्नी शीला देवी (22) का शव शुक्रवार को घर में छत के कुंडे में साड़ी से बंधे फंदे से लटका मिला। दो साल पहले ही शीला का विवाह हुआ था। मृतका के पिता रामनिवास निवासी अवधूत नगर थाना इकौना, श्रावस्ती की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।