झंझरी (गोंडा)। इटियाथोक के परसोहिया निवासी कुलदीप तिवारी रविवार देर शाम पत्नी प्रियंका और बेटी के साथ झंझरी ब्लॉक की ओर जा रहे थे। एलबीएस पीजी कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में पत्नी प्रियंका (38) सड़क पर गिरीं तो बस उन्हें रौदते हुए निकल गई। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।