गजेंद्र सिंह की मौत मामले में आरोपी यूनिट के हेड के साथ एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत व एडीएम आल
गोंडा। मोतीगंज के कुंदुरखी बजाज चीनी मिल के कर्मचारी गजेंद्र कुमार सिंह (38) की खुदकुशी के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच अब एएसपी के साथ चीनी मिल के आरोपी यूनिट हेड की फोटो वायरल हो गई। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
नींद, ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों की 250 गोलियां खाकर जान देने वाले बजाज चीनी मिल कर्मचारी गजेंद्र सिंह की पत्नी रूबी ने मोतीगंज थाने में मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह, एचआर मैनेजर कमलेश कुमार और राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार जहर देने की बात कह रहा है। गिरफ्तारी की धारा होने के बावजूद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में शुरुआत से ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के साथ आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इस बारे में एएसपी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। एफआईआर में नाम लिखे जाने से कोई दोषी नहीं बन जाता है। तफ्तीश चल रही है। चार्जशीट लगने के बाद मुल्जिम माना जाता है। (संवाद)