बभनान कस्बे के हरैया मार्ग पर शुक्रवार देर शाम ट्रक ने साइकिल सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बेटा दूर जा गिरा, मगर उसकी मां को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी रतनलाल प्रजापति की पत्नी रामरती प्रजापति (50) अपने बेटे शिवा प्रजापति के साथ साइकिल से शुक्रवार की सुबह छपिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में रिश्तेदारी में गई थी।
वहां से मां-बेटे देर शाम वापस लौट रहे थे। तभी बभनान कस्बे के हरैया मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे शिवा तो दूर जा गिरा, वह बाल-बाल बच गया, मगर रामरती को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
हादसे की सूचना पर पहुंचे गौर थाने के बभनान चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।