फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, गोंडा में छह और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। ग्राम वेदपुर में बुधवार की देर शाम चार लोग बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। यह सभी लोग दिल्ली से एक बस से गोंडा होते हुए इटियाथोक आए थे। बताया जाता है कि पांच लोगों के परिवार में शामिल एक युवक दिल्ली में एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। वहां का एक कर्मचारी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सभी लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक में शनिवार को अपनी सैंपलिंग कराई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि वेदपुर के 5 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। जिसमें से एक युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी चार लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इन परिवारों में दो महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इसके अलावा एक व्यक्ति मुजेहना व एक मनकापुर ब्लॉक का संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

छह घंटे करना पड़ा एंबुलेंस का इंतजार
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चार लोगों को एंबुलेंस न मिलने की वजह छह घंटे इंतजार करना पड़ा। देर रात में 10 बजे संक्रमितों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा सका। सभी चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट दोपहर के बाद आ गई थी मगर एंबुलेंस न होने से स्वास्थ्य कर्मी व संक्रमित मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे। करीब 9 बजे जिले से एंबुलेंस गांव पहुंची। वहां से स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी सुरक्षा के साथ मरीजों को कोविड-19 लेवल वन हास्पिटल के लिए रवाना किया।
गांव के 200 परिवारों में दहशत
वेदपुर गांव में एक ही परिवार के पॉजिटिव पाए गए चार लोगों के चलते पूरा क्षेत्र दहशत में है। इन चारों लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री व ट्रेवल हिस्ट्री से काफी लोग दायरे में आ गये हैं। करीब 200 घरों की आबादी से जुड़े लोग इन परिवारों से बराबर मिलते रहे। इसके अलावा सीएचसी पर सैंपल के दौरान भी संपर्क में आए लोग अब काफी खौफजदा हैं। बस से आने की वजह से गांव के आसपास के काफी संख्या में लोग संपर्क में आ गए। स्वास्थ्य विभाग अब संपर्क में आये लोगों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें