फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों संग मायके गई पत्नी, फंदे से लटका पति

Fri, 20 Dec 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। खरगूपुर के ग्राम जमुनही हरदोपट्टी निवासी महेश वर्मा (30) पत्नी ललिता और दो बच्चों के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के नशे में महेश के घर पहुंचने पर अक्सर ललिता से विवाद होता था। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर रसोईया कार्यरत ललिता कुछ दिनों से बच्चों के साथ अपने मायके खरगूपुर के शिवसहाय पुरवा तेंदुआ चौखड़िया में रहती थी। लोगों के समझाने पर बुधवार शाम ही वह ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने ललिता को बच्चों संग मायके भेज दिया। शुक्रवार सुबह महेश का शव घर के पीछे आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें