झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के पास स्थित मणिपुरम फाइनेंस कंपनी के तत्कालीन और वर्तमान शाखा प्रबंधक, एजेंट, कर्मचारी और कथित अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने बिना जानकारी के पीड़ित के खाते से रुपये निकाले हैं।
नगर कोतवाली के सीतारामपुर निवासी कुसुम कश्यप ने कोर्ट में बताया कि पीड़िता को लोन की आवश्यकता थी। ऐसे में मुकेश नाम के व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए 30 हजार रुपये लेकर लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के बातों में आकर पीड़िता पति सुनील कुमार के साथ रोडवेज स्थित मणिपुरम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड कंपनी कार्यालय गई। इस दौरान लोन पास कराने के नाम पर संबंधित कंपनी कर्मचारी अवनीश मिश्र, मुकेश कुमार ने तीन हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात कराई।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने किसी कागज पर पति का अंगूठा लगवाया। इसके बाद बिना जानकारी उसकेखाते से हजारों रुपये निकाल लिए। तत्कालीन बैंक प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव, वर्तमान प्रबंधक व रिकवरी एजेंट अवनीश मिश्रा, मुकेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शहनवाज के खिलाफ में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।