फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज के काशीपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में महिला के पिता ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कादीपुर रमईपुरवा निवासी काशीराम विश्वकर्मा ने थाने में दर्ज कराए केस में बताया है कि उसने अपनी पुत्री संगीता (22) का विवाह 25 मई 2017 को काशीपुर नंदापुरवा निवासी मुन्नालाल पुत्र रामसागर विश्वकर्मा से किया था। दहेज में मोटरसाइकिल आदि भी दिया था। शादी के बाद से संगीता का पति सोने की चेन व भैंस की मांग करने लगा। इसको लेकर पति संगीता को पीटता था।
काशीराम के मुताबिक छह अप्रैल की रात उसे सूचना मिली कि संगीता की तबीयत खराब है। मगर जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसका शव पड़ा था। आरोप है कि पति ने संगीता को मार डाला। काशीराम ने मुन्नालाल के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें