फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी जिंदा, हत्या का दर्ज हुआ था केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो उसकी पत्नी जिंदा निकली। उसने बहराइच निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना कटरा बाजार क्षेत्र के देवापसिया के भटपुरवा गांव का रहने वाला रामसेवक दीक्षित कटरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी के मुताबिक रामसेवक एक मुकदमे में 14 माह के लिए जेल चला गया। रिहा होने के बाद जब घर लौटा तो उसकी पत्नी नहीं मिली।
आसपास के लोगों से जब उसने पत्नी के बारे में जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से यहां नहीं रहती है। रामसेवक दीक्षित ने अदालत के आदेश से ललित गोस्वामी, प्रेमबाबू, नसीर व मुनऊ शुक्ल के खिलाफ थाना कटरा बाजार में पत्नी सुनीता की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि रामसेवक के जेल जाने के बाद सुनीता ने बहराइच के रहने वाले बड़कऊ से दूसरी शादी कर ली, जिससे उसकी छह माह की एक बेटी भी है। उसी के साथ वह रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें