फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना सिंध के हिंद कहां है रावी बिन पंजाब नहीं...

Thu, 14 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। बिना सिंध के हिंद कहां है, रावी बिन पंजाब नहीं। गंगा कैसे सुखी रहेगी जब तक संग चिनाब नहीं। ये विचार प्रांत गौ रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र मिश्र ने अखंड भारत दिवस पर आयोजित शोभायात्रा में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को सभी राष्ट्रीय हिंदू संगठन यह संकल्प लेते हैं कि अखंड भारत से अलग हुए हिस्से को पुनः मिलाकर अखंड भारत का नवनिर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को अखंड भारत दिवस पर खरगूपुर के हिंदू धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखंड भारत के खंडित हिस्से के बारे में जानकारी दी गई। सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार स्थित हिंदू धाम से गांधी चौराहा, चौक बाजार होते हुए बस स्टैंड तक शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर प्रशांत मिश्र, पदुम नाथ शुक्ल, राम करन तिवारी, रामानंद पांडेय, मंशाराम सोनी, सुरेंद्र मिश्र, दिनेश तिवारी, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें