फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर पहुंचे तीन होमगार्डों के शव तो रो पड़ा पूरा गांव

Sat, 01 Jun 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के तुर्काडीहा गांव में रोते-बिलखते मृतक होमगार्ड प्रयाग नरायन मिश्रा के परिजन। स्रोत-स्वय
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में मिर्जापुर गए थे, गर्मी के कारण गई थी जान
परिजनों ने सरयू तट पर किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी



गोंडा। मिर्जापुर जिले में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर गए जिले के तीन होमगार्ड जवानों की शुक्रवार को गर्मी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। तीनों के शव शनिवार को उनके घर पहुंचे तो अपनों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। परिजनों ने अयोध्या के सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

जिले से चुनाव ड्यूटी में मिर्जापुर गए विशवां गणेश गांव निवासी बच्चाराम चौबे (52), लालापुरवा बनवरिया निवासी रामजियावन यादव (54) व तुर्काडीहा के रहने वाले प्रयागनरायन मिश्रा (52) की शुक्रवार को गर्मी की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। तीनों गांव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हैं। मृत जवानों का मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह उनके शव घर पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

होमगार्ड प्रयागनरायन मिश्रा के बड़े बेटे महेश मिश्र ने अयोध्या के सरयू तट पर पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। होमगार्ड रामजियावन यादव के परिवार में पत्नी प्रेमा, बड़ा बेटा राम दयाल यादव, मझला बेटा राम बिहारी हैं, जबकि छोटे बेटे राजाराम का कई साल पहले निधन हो चुका है। शनिवार को बड़े बेटे राम दयाल ने अयोध्या के सरयू तट पर उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

होमगार्ड बच्चाराम चौबे का अंतिम संस्कार शनिवार को गांव के बगीचे में किया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड चंदन सिंह ने बताया कि मिर्जापुर में भीषण गर्मी के कारण होमगार्ड जवान बीमार हो रहे हैं। बताया कि शनिवार को भी दो होमगार्ड जवानों की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें