फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले दिन गेहूं खरीद नहीं हुई बोहनी

Mon, 30 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सोमवार से 100 क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की शुरुआत होनी थी, लेकिन पहले दिन एक भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा। खाद्य विभाग के साथ पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम और मंडी समिति की ओर से संचालित केंद्रों पर प्रभारी बैनर लगाकर किसानों का इंतजार करते रहे, मगर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। डिप्टी आरएमओ एनके पाठक ने बताया कि अभी जिले में अधिकांश किसानों की गेहूं फसल की मड़ाई शुरू नहीं हुई है। इसी के चलते पहले दिन खरीद केंद्रों पर बोहनी नहीं हो सकी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस बार किसानों से 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें