फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संत रविदास कलश यात्रा का स्वागत

Sun, 02 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की ओर से निकाली जा रही संत शिरोमणि रविदास कलश यात्रा का रविवार को जिले के कई गांवों में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कलश यात्रा की आरती उतारी। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा पूरे जिले में निकाली जा रही है। मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य के नेतृत्व में केशवपुर मंडल के पिपरा पदुम, केशवपुर पहाड़वा, सेवक पुरवा, मुसौली, कपूरपुर और झंझरी पूर्वी मंडल के उम्मेदजोत, भाकुराहा, इमलिया मिश्र, छाछपारा और समदा गांवों में यात्रा पहुंची। अनुसूचित बस्तियों में भ्रमण कर लोगों को संत रविदास के विचारों से अवगत कराया गया। इस मौके पर सचिन वाल्मीकि, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, योगेंद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, जमुना सिंह, शैलेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें