गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर आठ अगस्त कर दिया गया है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे आठ अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।