फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, गलन बरकरार

विज्ञापन
गोंडा में गुरुवार की सुबह कोहरे में हेडलाइट जलाकर ड्राइव करता बाइक सवार। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बृहस्पतिवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। कोहरा छाए रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। दोपहर बाद हल्की धूप हुई, लेकिन इससे गलन दूर नहीं हो सकी। जिले में तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शीतलहरी के चलते जनजीवन बेहाल है। कोहरा होने से सड़क पर आवागमन करने में लोगों को खासा परेशानी हुई। वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। गुरुवार को स्कूलों में अवकाश होने के चलते बच्चे घरों में दुबके रहे। बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरते रहे। यहां अलाव की व्यवस्था नाकाफी है।
गुरुवार को ठंड और कोहरे की वजह से 12 से अधिक ट्रेनें देर से चलीं। अप साइड की अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन व ओखा एक्सप्रेस ट्रेन एक-एक घंटा लेट रही। जनसाधारण एक्सप्रेस 11 घंटा देर से चली। डाउन साइड की वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटा, गरीब रथ चार घंटा, अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटा, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटा, सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटा, गोररखपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा, लोहित अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटा विलंब से चली। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें