गोंडा में नवाबगंज के कनकपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। -संवाद
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। कनकपुर गांव के एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने 85 हजार रुपये नकदी व पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी कमल यादव ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन तीन बजे घर के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में घुस आए और कमरे में रखा सोने का हार, झुमकी, झाला, टॉप्स, बिंदिया, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर तथा 85 हजार रुपया नकदी उठा ले गए।
घर में चोरी की घटना की जानकारी सुबह हुई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद