फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम का बदला मिजाज, हल्की बूंदाबांदी

Fri, 27 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शहर समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से अचानक मौसम बदल गया। कटरा बाजार और करनैलगंज क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। शहर में दोपहर करीब 12 बजे से धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में मड़ाई के लिए काटकर सुखाई जा रही सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम के मिजाज में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें