फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले समझाएंगे, नहीं माने तो हवालात पहुंचाएंगे : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना को रोकने के लिए पूरे देश में प्रयास जारी है। गोंडा में शहर से लेकर गांवों तक पुलिस लोगों को घर न निकलने की अपील कर रही है। जिससे उन्हें कोरोना की चपेट में आने से बचाया जा सके। मगर ऐसे भी लोग हैं, जो खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, बल्कि दूसरों की भी जिन्दगी से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 15 लोगों को निषेधाज्ञा के उलंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में पूरे जनपद में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 32 वाहनों को सीज किया है, जबकि 66 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लोगों को घर न निकलने के लिए समझा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि घर से निकलने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। वह जिनके भी संपर्क में आएंगे। उन्हें भी परेशानी हो सकती है। बताया कि पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में लॉकडाउन पूरी तरह से कराएं। लोगों को बताए उनके जरुरत की वस्तुएं सब्जी, फल, अनाज व किराना आइटम समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है।
इसके अलावा बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें। मगर उसका कारण भी बताएं कि उन्हें ऐसे कौनसी आवश्यकता थी, जिसके लिए वह घर से निकले हैं। बताया कि पहले लोगों को समझाया जाएगा, नहीं माने तो उनके खिलाफ निषेधाज्ञा उलंघन की कार्रवाई की जाएगी। एसपी आरके नय्यर ने बताया कि निषेधाज्ञा उलंघन में अब तक चार केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अब तक पूरे जनपद में 32 वाहनों को सीज किया गया है। जबकि 66 वाहनों का चालान किया गया है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें। अगर उन्हें कोई समस्या है तो उसके लिए संबंधित थाने की पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैँ। उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

न करें दुर्व्यवहार, अपने अनुभव से लोगों की करें मदद
लॉकडाउन के दौरान गुरूवार को कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीआईजी देवीपटन मंडल डॉ. राकेश सिंह ने चौक-चौराहों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायद दी कि अपने कौशल एवम् प्रशिक्षण के अनुभवों को इस्तेेमाल करें। किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार न करें। लॉकडाउन के दौरान अगर कोई बेवजह बाहर निकलता है तो उसे समझाएं कि उसके घर से बाहर निकले से उसे ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें