फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रुक-रुककर बारिश से हुआ जलभराव

Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पानी से होकर जाते मरीज। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में बदलाव मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह तेज धूप खिली। दोपहर में बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवाकला के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। करीब आधे घंटे बाद पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि, कुछ देर बाद ही बादल छा गए। दोपहर में बारिश शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव का सबसे ज्यादा असर मेडिकल कॉलेज में देखने को मिला। यहां क्षेत्रीय निदान केंद्र से लेकर सीएमओ दफ्तर और पर्चा काउंटर तक पानी ही पानी नजर आया। बीमार लोग तीमारदारों के साथ पानी से होकर ही जांच व इलाज कराने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें