फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गांव के चारो तरफ जलभराव, सांसत में पांच हजार आबादी

विज्ञापन
गोंडा में हलधरमऊ के बांसगांव में जाने के लिए खडे बच्चे व बाइक सवार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ ब्लॉक के बासगांव के भंसरा में चारों ओर भराव हो गया है। गांव को जोड़ने वाली सड़कें और पुलिया पानी में डूब बई है। इससे 30 गांव की पांच हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह गांव बाढ़ से नहीं बारिश के पानी से घिरे हैं। 30 गांवों में जलभराव की स्थिति ऐसी है लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गांव के नव प्रभात मिश्र ने बताया कि गांव के खेतों में भी पानी भरा है और इससे धान की फसल डूब गई है। अब फसल के नुकसान होने की स्थिति बन गई है। इसी तरह कटरा ब्लाक के बरूईगोंदहा गांव की भी स्थिति है, वहां भी जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

भंसरा गांव के सभी संपर्क मार्ग पर बने पुल जलमग्न हो चुके हैं। आवागमन में भारी असुविधा का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। यहां पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवा पहुंच पाना असंभव हो गया है। धान के खेत जलमग्न है, किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसका कारण जल निकासी का अभाव है एवं पुल बनाने में बरती गई कोताही के कारण पुल पानी में डूब गए हैं। बरूईगोंदहा गांव में भी लोगों का घरों से निकलना दूभर है।
बिसवां गांव में भी घुसा पानी
गोंडा। विकास खंड पड़री कृपाल के महादेव के बिसवां गांव में भी जलभराव की स्थिति हो गई है। दामोदर पंडित व शिवमंगल पांडेय ने बताया कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों का घरों से निकलना दूभर है, लोगों का कहना है कि गांव में विकास के कार्य सही ढंग से न होने से यह समस्या कई सालों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें