फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से लोग परेशान

Sun, 17 Jul 2016 11:35 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश से रविवार को शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी भरने से सड़कें टूट गई है। गोंडा-बलरामपुर सड़क पर पोर्टर गंज से लेकर रेलवे ओवर ब्रिज तक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


पोर्टरगंज, अंबेडकर चौराहा, टामसन तिराहा, इनकैन चौराहा, जिला अस्पताल के सामने, जीजीआईसी के सामने, नूरामल मंदिर के सामने और ओवर ब्रिज के पास सेंट्रल स्कूल को जाने वाले मार्ग के निकट जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।

इनकैन चौराहे के पास नाले पर अवैध अतिक्रमण है। बारिश से नाले उफनाकर सड़क पर बहने लगे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है। हर साल यह समस्या सामने आती है। बावजूद इसके प्रशासन चुप रहता है। जब बरसात हो जाती है तब जेसीबी से नालों की सफाई शुरू करायी जाती है लेकिन जहां अवैध कब्जे हैं, उसे नहीं हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें