फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने के कारण हैँड पंप में लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बेलसर विकास खंड के ग्राम पंचायत सिंहपुर के विजय नगर में गौरी शंकर गुप्ता ने अपने घर के सामने लगे इंडिया मार्का टू हैंड पंप में जंजीर से जकड़कर ताला लगा दिया है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप बीस साल पहले सपा विधायक बाबूलाल ने दिया था। उस समय विजय नगर की आबादी कम थी, लेकिन बाद में आबादी बढ़ने से अगल बगल दुकानें बन गईं। सामने पक्की सड़क बन गई।
विज्ञापन

अब लोग हैंड पंप चलाते हैं तो दुकान के आसपास पानी भर जाता है, उन लोगों से विवाद होता है। इसलिए हैंड पंप में ताला लगा दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ब्लॉक मुख्यालय से मात्र तीन किमी दूरी का मामला है। बेलसर गोंडा मार्ग से जिला से लेकर तहसील व ब्लॉक के सभी अधिकारी सुबह शाम आते जाते है लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान सिंहपुर राम कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बहुत जल्द सोखता का निर्माण करवा दिया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें