गोंडा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप की चपेट में आए लोगों को बेहतर इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए हर एक स्वास्थ्य कर्मी अस्पतालों में मोर्चा संभाले है. खुद के साथ परिवार की चिंता भी इनके जज्बे को कमजोर नहीं बना पा रही। कोरोना से जंग में जीत के हौसले के साथ यह प्रथम श्रेणी के कोरोना योद्धा मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं।
हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना टेस्टिंग के साथ ही पीड़ितों को बीमारी से हतोत्साहित न होने देने की सकारात्मक कोशिश के साथ डाक्टर से लेकर पैरामेडिकल व अन्य हास्पिटल स्टाफ से जुड़े लोग अपने कार्य में जुटे हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रहकर उपचार की सुविधा देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के जज्बे को भी कम नहीं माना जा सकता।
करनैंलगंल सीएचसी पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर आशा पांडेय कहती हैं कि टीकाकरण कार्य में उन्हे लगाया गया है। टीका लगवाने आए व्यक्तियों के संम्पर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है पर टीका लगाने का कार्य बड़े उत्साह से कर रहीं हैं।
करनैलगंज सीएचसी की स्वास्थ्य कर्मी संध्या गुप्ता व पंकज कुमार कहतें हैं कि संकट के समय में अपने कर्तव्यों से पीछे नही हटना चाहिए मानवता के सेवा का जो अवसर मिला है उसमें पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।
सीएचसी करनैलगंज की बीसीपीएम संजय यादव एवं सीएचओ प्रियंका कहती हैं कि इस महामारी के दौर में मरीजों की सेवा करने में बहुत दुवाएं मिल रही हैं। मरीज ठीक होकर जाते समय पूरे स्टाफ को दुवाएं देत हुए जाते हैं।
करनैलगंज की स्वास्थ्यकर्मी अनुराधा जायसवाल, पूनम सिंह, व भावना कहती हैं कि बचपन से ही लोगों का कष्ट दूर करने का शौक था इसीलिए चिकित्सा का क्षेत्र चुना है। लोगों के सुख-दुख को सुनकर उनके उनकी समस्या का समाधान करने में मन को बड़ा सुुकून मिलता है।