फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक इंटर कालेजों को मान्यता रद्द करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की अनदेखी करने वाले इंटर कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए होने वाली बैठकों में कॉलेजों के प्रधानाचार्य नहीं आते हैं। लगातार कई बैठक में न वाले प्रधानाचार्यों की सूची तैयार करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा। साथ ही वित्त विहीन विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में प्रधानाचार्यों की बैठक की। बैठक उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा की जिले के 483 वित्तविहीन व राजकीय व सहायता प्राप्त 65 माध्यमिक विद्यालय हैं, चार बैठकों में छात्रवृत्ति के लिए चर्चा की गई। फिर भी कोई सुधार नहीं है और 100 से अधिक कॉलेजों के प्रधानाचार्य बैठकों में आते ही नहीं हैं। जिससे योजना के क्रियान्वयन में दिक्कत आ रही है। अब इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने के लिए संस्तुति की जाएगी। कहा कि छात्रवृत्ति योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है।
सभी पात्र छात्रों का आवेदन कराएं और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म जल्द ही पूरा करा कर कार्यालय मे जमा कराने का निर्देश दिया। कहा कि इससे बेटियों को शिक्षा के लिए मदद मिलेगी। कक्षा 9 व 11 पंजीकरण 10 व 12 के बोर्ड परीक्षा फार्म समय से भरवाने का निर्देश दिया। टीसी, अंक पत्र अन्य पर किसी प्रकार की जो शासन से अनुमन्य नही है कोई शुल्क न लिया जाय। बोर्ड परीक्षा के लिए आधार भूत सूचनाएं ऑनलाइन करते समय सही जानकारी देने का निर्देश दिया। कहा कि गलत सूचनाएं दीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें