फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन ने दो छात्राओं को लोहे के रॉड से पीटा

Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार देर रात सातवीं की दो छात्राओं को वार्डन ने लोहे के रॉड से पीट दिया। छात्राएं चीखती रहीं मगर वार्डन का दिल नहीं पसीजा। पिटाई से जख्मी दोनों छात्राओं का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में एक छात्रा के पिता ने मनकापुर कोतवाली में वार्डन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनकापुर क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी बृजनंदन तिवारी ने बताया कि उसकी बेटी रोशनी (13) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मनकापुर में सातवीं की छात्रा है।

बृजनंदन ने बताया कि मंगलवार देर रात रोशनी आवासीय विद्यालय में सो रही थी। देर रात तीन बजे कुछ छात्राएं टॉयलेट जाने के लिए वार्डन ममता श्रीवास्तव को जगाने चली गईं। इसी बीच कुछ छात्राएं दरवाजा खोलकर बाहर स्थित टॉयलेट चली गईं।
विज्ञापन


इससे नाराज वार्डन ने सोते समय रोशनी व प्रिया (13) को लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया। दोनों छात्राएं चीखती रहीं मगर न तो किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत जुटाई और न ही वार्डन का दिल पसीजा। पिटाई से दोनों छात्राएं घायल हो गईं।

बृजनंदन ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी ने रसोइया से मोबाइल फोन मांगकर उन्हें फोन पर सूचना दी। इस पर बुधवार सुबह वह विद्यालय पहुंचे और दोनों बच्चियों का इलाज कराया। उधर, वार्डन ममता श्रीवास्तव ने छात्राओं की पिटाई करने से इन्कार किया है।

बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें छात्रा की पिटाई की जानकारी नहीं है। मगर अब पता चला है तो मामले की जांच कर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बृजनंदन तिवारी ने कोतवाली मनकापुर में वार्डन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें