फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिदपुर व स्टार इलेवन अगले दौर में

Sun, 03 Jan 2016 10:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को स्थानीय ब्लॉक के जैतिहवा गांव के मैदान में तीसरे दिन क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गये। वाजिदपुर व स्टार इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वाजिदपुर के अमजद व स्टार इलेवन के साजन ‘मैन आफ द मैच’ चुने गये।
विज्ञापन


जैतिहवा मैदान में पहला मुकाबला सूरी क्रिकेट क्लब बदौलिया और खान क्रिकेट क्लब वाजिदपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट पर 72 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्रिकेट क्लब वाजिदपुर की टीम ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। खान क्रिकेट क्लब वाजिदपुर के खिलाड़ी अमजद ने 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन


अमजद को ‘मैन आफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच स्टार इलेवन उतरौला व रायल क्रिकेट बजहा के बीच खेला गया। रायल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 72 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन ने साजन के 25 रनों की बदौलत आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। साजन को एक विकेट चटकाने व 25 रन बनाने के लिए ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें