फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा व बलरामपुर में हुई वोटिंग

Tue, 01 Dec 2015 11:17 PM IST
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में लोकतंत्र के महापर्व में वोटरों का रेला उमड़ पड़ा। अपनी सरकार बनाने के लिए मंगलवार को गांव-गांव बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। गोंडा में पंचायत चुनाव में पांच ब्लॉकों में 69.96 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ मतदान खत्म होने के बाद दूसरे चरण के 7,892 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन


उधर, बलरामपुर में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को हुए द्वितीय चरण के मतदान में कुल 68.06 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। तुलसीपुर ब्लॉक में 69.18 तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक में 66.94 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले।

गोंडा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के विकास खंड झंझरी, पंडरीकृपाल, रूपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 341 पदों के सापेक्ष 3109 व पंचायत सदस्य के 4219 पदों के सापेक्ष 4783 उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकने उतरे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को 341 ग्राम पंचायतों में 6.04 लाख 538 मतदाताओं ने अपनी सरकार बनाने के लिए 1207 बूथों पर मतदान किया।

दूसरे चरण में एक बूथ पर हुई चुनावी हिंसा में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। इसके अलावा भी कई बूथों पर उम्मीदवारों व उनके समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई।

इन वारदातों को छोड़कर अन्य सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान होने की सूचना है। ग्राम प्रधानी चुनाव में उम्मीदवार एक-एक घर से एक-एक वोटरों को चिरौरी करके साथ ले जाकर वोट डलवाने में लगे रहे।

कई जगह अफरातफरी का माहौल रहा। कई स्थान पर लोगों की शिकायत थी कि प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किये हैं। पंडरी कृपाल बूथ पर सुरक्षा की ढीली व्यवस्था होने से कई बार वहां उम्मीदवारों के समर्थकों में झड़प की नौबत आयी। इससे वोटर भी सहमे रहे।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह का कहना है कि एक बूथ पर छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

वहीं, बलरामपुर में पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी रामप्रसाद ने मंगलवार शाम बताया कि दूसरे चरण का मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

तुलसीपुर ब्लॉक के कुल 110 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 857 तथा 1380 पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 1456 प्रत्याशी चुनाव में हैं। ब्लॉक में कुल 69.18 फीसदी वोटरों ने मतदान किया है।

हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 101 पदों के सापेक्ष 900 तथा पंचायत सदस्य के 1301 पदों के सापेक्ष 1512 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हं। यहां पर कुल 66.94 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है।

दोनों ब्लॉकों के प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के कुल 4725 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। देर शाम दोनों ब्लॉकों की मतपेटिकाओं को मतगणना केंद्रों के स्ट्रॉग रूमों में जमा करा दिया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें