फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ गांवों के मतदाता आज बनेंगे भाग्यविधाता

Tue, 05 Sep 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार ब्लॉक से रवाना होते मतदान कर्मी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले की सभी चारों तहसीलों के पंडरी कृपाल, झंझरी, कटरा बाजार, वजीरगंज, मनकापुर और बभनजोत ब्लॉकों से मंगलवार देर शाम तक पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवानी कर दी गईं। छह ब्लॉकों की आठ ग्राम पंचायतों में छह ग्राम प्रधानों, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में इन गांवों के 16,839 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि बुधवार को दत्तनगर विसेन, फिरोजपुर, बरूई गोंदहा, रामपुर खरखटा, परसिया, करनूपुर, कुड़वा जंगली और पिपरा माहिम में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल नौ पदों पर मतदान होगा। जिसके लिए 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के 30 मतदेय स्थलों पर 16,839 मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार देर शाम तक इन ग्राम पंचायतों के ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिंयां रवाना कर दी गईं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को मतगणना होगी। इसके लिए विकास भवन सभागार में मंगलवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें