जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि छह सितंबर को जिले के छह ब्लॉकों की आठ ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें छह ग्राम प्रधानों के साथ ही दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सोमवार को कर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंगलवार को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना होंगी।