फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी विटामिन ए की खुराक

Wed, 04 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को डीएम नेहा शर्मा ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर किया। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि तीन जनवरी तक अभियान चलाकर चार लाख 71 हजार बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चे अक्सर रतौंधी व अंधापन जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। विटामिन ए की कमी से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है और वह कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इस कमी से मृत्यु दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बच्चों को इन बीमारियों के दुष्परिणामों से बचाने के लिए अब विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। आशा व एएनएम गांव-गांव जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. जय गोविंद, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. आरपी सिंह, अरविंद कुमार, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें