प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
गोंडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन रविवार को एलबीएस महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी के फाइनल मैच में विशाल गुप्ता की टीम 21 अंक पाकर विजयी हुई। अमरेश तिवारी की टीम 16 अंक पाकर उपविजेता बनी।
महिला कबड्डी में रुखसाना की टीम 15 अंक प्राप्त कर विजेता रही। पद्मिनी यादव की टीम नौ अंक पाकर उपविजेता रही। वॉलीबॉल के फाइनल मैच में आकाश कुमार की टीम 25 अंक पाकर विजयी रही। दुर्गेश की टीम 21 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार बैडमिंटन डबल (पुरुष) के फाइनल मैच में प्रांजल शर्मा एवं दुर्गेश कुमार त्रिपाठी 21 अंक प्राप्त कर विजेता बने। सूरज प्रकाश व देवांश मिश्र 16 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने।
बैडमिंटन महिला में नुरुस्सबा एवं अनुष्का पांडेय 21 अंक प्राप्त कर विजेता बनीं। पद्मिनी यादव व आराध्या सिंह 16 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनीं। बैडमिंटन एकल महिला मैच में रुखसाना 15 अंक प्राप्त कर विजयी हुईं। महिमा छह अंक प्राप्त करके उपविजेता बनीं। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार वर्मा, रुखसाना बेगम, डॉ. करुणेश दूबे आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद