जयप्रभा ग्राम। भवनियापुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का फाइनल मैच रविवार को विशाल इलेवन गोंडा और नारायणपुर दबंग बलरामपुर के बीच खेला गया। विशाल इलेवन गोंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
नारायणपुर दबंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विशाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर दबंग की टीम संघर्ष के बावजूद निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामानंद तिवारी, संजय सोनी, सुरेश नारायण पांडेय, कृष्ण गोपाल मिश्र, नरेंद्र मिश्र, महादेव मिश्र, रिंकू तिवारी, अनिल द्विवेदी, राजेश सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)