फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विनेश हुईं साजिश का शिकार, इस्तीफा दें खेल मंत्री

Fri, 09 Aug 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित करने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में खेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई है। साथ ही विनेश को फाइनल मुकाबले में खेलने की अनुमति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि जिस तरह से विनेश फोगाट ने पूर्व ओलंपिक विजेता को हराने के साथ ही फाइनल तक का सफर तय किया वह काबिले तारीफ रहा। आरोप लगाया कि कुश्ती संघ के साथ ही ओलंपिक संगठन में बैठे विनेश फोगाट के विरोधियों ने साजिश के तहत निश्चित भार वर्ग में चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली स्टार पहलवान को अयोग्य घोषित करा दिया। उन्होंने कहा कि विनेश का फाइनल से बाहर होना सरकार की साख पर सवाल खड़ा करता है।
कांग्रेसियों ने खेल मंत्री को बर्खास्त करने, पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, ओलंपिक में भारत सरकार द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराने के साथ ही फोगाट को फाइनल मुकाबले में खेलने की अनुमति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, ओमप्रकाश सोनकर, प्रद्युम्न शुक्ल, विनय त्रिपाठी, शाहिद अली कुरैशी, अविनाश मिश्र, अरुण गौतम, चांद खान, वाजिद अली, अरविंद शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें