फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंदेश्वरी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 07 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
चुने गए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर बुधवार को हुए चुनाव का परिणाम देर रात  घोषित हो गया। इसमें विंदेश्वरी प्रसाद दूबे को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 
विज्ञापन


चुनाव कमेटी के संयोजक एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय ने बताया कि देर रात तक मतगणना होती रही। रात में आए परिणाम की घोषणा करते हुए चुनाव कमेटी ने विंदेश्वरी प्रसाद दूबे को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

गोकरननाथ पांडेय ने बताया कि विंदेश्वरी प्रसाद दूबे को कुल 590 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार सिंह को 345 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी गनेश कुमार श्रीवास्तव को 185 मत, दीनानाथ त्रिपाठी को 108 मत, मोहम्मद रईस खां को 110 मत तथा हरिपाल सिंह को मात्र 64 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


रिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर अवधेश शुक्ल, महामंत्री पद पर जमील अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार चौबे व उदय प्रताप वर्मा विजयी घोषित किए गए।

संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर क्रमश: आलोक कुमार शुक्ल, दिवाकर तिवारी व राजकुमार चतुर्वेदी विजयी हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर अरुण कुमार सिंह, महेश तिवारी, राजकुमार शुक्ल, रितेश कुमार सिंह एवं सचिन श्रीवास्तव जीते।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर दिनेश कुमार मिश्र व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अनिल कुमार पांडेय, महाराज कुमार श्रीवास्तव, राम सनेही सोनकर, विजय कुमार मिश्र तथा सुशील कुमार त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें