फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसपी के बयान से भड़के ग्रामीण, बवाल

Thu, 13 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव निवासी किसान को गोली मारने की वारदात को लेकर एसपी के बयान पर बवाल बढ़ गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख चार थानों की पुलिस बुला ली गई। विरोध-प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी शिवराज, सीओ (सिटी) विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के हरखापुर निवासी चंद्रकांत (45) को 11 अप्रैल की रात गांव से कुछ दूरी पर भूसा मशीन पर डीजल देकर लौटते समय गोली मार दी गई थी। उसे शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां 12 अप्रैल की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


गोली मारने की इस वारदात को संदेहास्पद बताते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की ओर से जारी किए गए बयान से बवाल बढ़ गया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को किसान का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन







बेटी-बेटों के सिर से उठा पिता का साया
हरखापुर निवासी चंद्रकांत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई परमात्मा दीन उर्फ मुन्ना मुंबई में रहते हैं। मझले भाई चंद्रमोहन शहर के महिला अस्पताल के पास कपड़े का व्यवसाय करते हैं। जबकि चंद्रकांत गांव में रहकर खेती कर अपनी गृहस्थी चलाते थे। पत्नी निशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। चंद्रकांत के बड़ा अभिषेक (25) एलएलबी कर रहा है, जबकि छोटा आकाश (21) दिल्ली से डीफार्मा कर रहा है।




आरोपियों को तलाश में एकमा में दबिश
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस ने एकमा में दबिश दी। बुधवार की आधी रात डेढ़ बजे थाना मोतीगंज क्षेत्र के एकमा गांव पहुंचे पुलिसवालों ने सर्च अभियान चलाया। पूरी रात पुलिस टीम आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस को एकमा गांव में आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां छिपे होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें