फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झाड़ियों में छिपे तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 08 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
केवटहिया में तेंदुआ को कुछ इस तरह ग्रामीणों ने पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज (गोंडा)। जैतपुर माझा के केवटहिया मजरे में सोमवार रात झाड़ियों में तेंदुआ छिपा होने की खबर पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। जाल व लाठियों के सहारे तेंदुए को पकड़ने के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़ा गया वन्यजीव मादा तेंदुआ है। उसकी स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। गांव में तेंदुआ पकड़े जाने की खबर पर देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वनकर्मियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

केवटहिया में तेंदुआ को कुछ इस तरह ग्रामीणों ने पकड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें