फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक में बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। सात दिन में समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधानों ने खातों का संचालन न होने से विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया और डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष आफाक अहमद ने कहा कि ग्राम पंचायतों के गठन के डेढ़ माह बाद भी राज्य वित्त व 14वें वित्त आयोग के खातों का संचालन नहीं हो सका है। इससे गांवों के विकास कार्य ठप हैं। मनरेगा के तहत श्रमिकों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है।

एक माह से ब्लॉक के हजारों मनरेगा श्रमिक मजदूरी पाने के लिए भटक रहे हैं। मजदूरी का भुगतान न होने से श्रमिक कार्य करने को तैयार नहीं हैं। सफाई कर्मी लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक के अधिकारी सफाई कर्मियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। इन समस्याओं का सात दिन में निस्तारण नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान संघ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा।

बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन में रामफेर यादव, अकरम खान, अरशद खां, किशोरी यादव, राम छबीले मौर्या, हसन मोहम्मद, अमरनाथ वर्मा, इरशाद, मोहम्मद सलीम समेत कई प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें