फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के वित्तीय पावर सीज

Mon, 09 Nov 2015 12:29 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अब सरकारी खातों का प्रयोग विकास कार्यों में नहीं कर सकते हैं। सभी ग्राम प्रधानों के वित्तीय पावर सीज कर दिए गए हैं। एडीओ पंचायत जनपद केेेे सभी ग्राम पंचायतों के प्रशासक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को प्रशासक का दायित्व सौंप दिया है। ग्राम प्रधानों की नवगठित कमेटियों की प्रथम बैठक तक एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों के प्रशासक बने रहेंगे।

डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने रविवार को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर सभी ग्राम प्रधानों के वित्तीय पावर सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने शासन के निर्देश का अनुपालन करते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। अब कोई भी ग्राम प्रधान सरकारी खातों से वित्तीय लेन-देन नहीं कर सकेगा। इस आशय की सूचना सभी बैंकों को भेज दी गई है।

डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत पवन कुमार श्रीवास्तव को सदर ब्लॉक का, विनतीराम को हरैया सतघरवा ब्लॉक का, राजकुमार गौतम को तुलसीपुर ब्लॉक का, मकसूदलहक सिद्दीकी को गैसड़ी ब्लॉक का, राधेश्याम को पचपेड़वा ब्लॉक का, हनुमान प्रसाद को श्रीदत्तगंज ब्लॉक का, जलालुद्दीन खां को उतरौला ब्लॉक का, फागूराम को रेहरा बाजार ब्लॉक का और अशोक गुप्ता को गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक तक एडीओ पंचायत प्रशासक बने रहेंगे। एडीओ पंचायतों के प्रशासक का कार्यकाल अधिकतम छह माह तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें