करनैलंज रामलीला मैदान में अमर उजाला ओर हीरो मोटोकॉर्प के तत्वावधान में आयोजित हीरो के रंग, गांव
गोंडा। अमर उजाला और हीरो मोटोकॉर्प ने मिलकर बृहस्पतिवार को करनैलगंज के रामलीला मैदान में दो दिवसीय हीरो के रंग, गांव के संग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक हीरो एचएफ डीलक्स का प्रमोशन भी हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान तथा अन्य लोगों ने भाग लिया और बाइक की टेस्ट राइड के जरिए इसके दमदार फीचर्स का अनुभव किया। एचएफ डीलक्स को इसके शानदार गुणों, जैसे कि मजबूत बनावट, बेहतर माइलेज, दमदार पावर, और कम मेंटेनेंस के लिए सराहा गया। इसके अलावा बाइक में यूएसबी चार्जर की सुविधा ने इसे और अधिक उपयोगी बना दिया। इस बाइक को समझौता नहीं टैगलाइन के साथ प्रमोट किया गया, जो इसकी उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हीरो मोटोकॉर्प के सेटअप पर बाइक की टेस्ट राइड ली और इसके फीचर्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भारत आटो सेल्स के मालिक वसीम अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करनैलगंज ब्लॉक के नरायनपुर मांझा के प्रधान राजू यादव, सकरौरा के प्रधान परागदत्त गुप्त, कचनापुर के प्रधान बबलू तिवारी, बसेहिया के प्रधान मायाराम उर्फ पप्पू, शीशामऊ के प्रधान बृहस्पति कुमार दुबे उर्फ चूरे महाराज तथा हलधरमऊ ब्लाॅक के पिपरी पंचायत के प्रधान विशाल सिंह को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन होगा।