गोंडा। शहर के गांधी पार्क मैदान में शुक्रवार से ''अमर उजाला'' गांव महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। 17 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी। इस दौरान अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसान, ग्राम प्रधान, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक प्रेमनरायन पांडेय व बावन सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त (आबकारी) दिलीप कुमार मणि त्रिपाठी, उपकृषि निदेशक प्रेमकुमार ठाकुर, डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए प्रेमचंद यादव, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय, सांस्कृतिक समिति की निदेशक डॉ. रेखा शर्मा, डाक अधीक्षक किरन सिंह, व्यापारी नेता हरिश्चंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवियों समेत कई विशिष्ट जन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। एलबीएस पीजी कॉलेज, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, अवध नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य शैक्षिक संस्थाओं की छात्राएं सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, होली गीत, नुक्कड़ नाटक व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी।
अमर उजाला जुनून खेल का के तहत कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो-कराटे, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों से अवगत कराएंगे। विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे। पात्रता के नियम भी किसानों और आमजन को बताए जाएंगे। ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रत्यूष राज, योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्र व सुधांशु द्विवेदी लोगों को योग कर निरोग रहने के तरीके बताएंगे। महोत्सव में डाबर कूल किंग ठंडा आयुर्वेदिक तेल की ओर से लोगों के लिए मुफ्त चंपी का इंतजाम किया गया है।
इनका रहेगा मुख्य सहयोग
तीन दिन के गांव महोत्सव में मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल, टाटा टिस्काॅन, साइकिल प्योर अगरबत्ती आदि संस्थाएं रहेंगी। वहीं स्थानीय सहयोगियों में अंशुमान बजाज, जेएसएस हांडा, आर्यन टीवीएस, जेएसएस खालसा ई-रिक्शा, पंडित जमुना प्रसाद कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रॉयल इनफील्ड स्टाइल एंड पैशन, जीवन समृद्धि निधि, नारायण हाॅस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर, पराग, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक,आरबी राव मेमोरियल मल्टी स्पेशलटी हॉस्पिटल, मेरा स्वराज जय सांई टैक्टर्स, सिद्धी इंटरप्राइजेज, यूटीएल सोलर आदर्श आटो एजेंसी, बलरामपुर चीनी मिल लिमटेड मैजापुर यूनिट, एसएमएम इंन्फ्राटेक प्रा.लि, प्रभात आयुर्वेद आदि शामिल रहेंगे।
प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मौका
गांधी पार्क मैदान पर तीन दिवसीय गांव महोत्सव में प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। गायन, नृत्य, कविता, गीत या किसी अन्य प्रतिभा के धनी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इसके लिए आपको 9368724174 व 8318002830 पर पंजीकरण कराना होगा।
हर घंटे निकलेगा लकी ड्राॅ, मिलेंगे इनाम
तीन दिवसीय महोत्सव में लोगों के लिए हर घंटे लकी ड्राॅ निकाले जाएंगे। इसके विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाग के लिए गांधी पार्क मैदान पर बनाई गई डेस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
हड्डी रोग व आईवीएफ का मिलेगा मुफ्त परामर्श
महोत्सव में तीन दिनों तक आरबी राव मेमोरियल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व पार्वती आईवीएफ सेंटर की ओर से मरीजों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच भी मुफ्त में की जाएगी।