फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश, प्लानिंग करने वाले दो युवकों को एटीएस ने पकड़ा

Wed, 06 May 2026 06:47 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वे एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। एटीएस मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
ATS ने आरोपियों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान  गैंगस्टरों और आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे। आरोपी देश के संवेदनशील संस्थानों, पुलिस ठिकानों और सुरक्षाबलों पर हमले के साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपियों में कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) शामिल है। एटीएस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे, जो आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सोशल मीडिया के जरिए इनकी वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट्स के साक्ष्य भी मिले हैं। व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दानियाल अशरफ ने एक अन्य राज्य के पुलिस स्टेशन की रेकी कर उसका वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान स्थित गैंगस्टरों को भेजी थी। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी भी साझा की गई थी। दानियाल ने आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों से हथियार और पैसों की मांग भी की थी।
विज्ञापन




वहीं, कृष्णा मिश्रा के मोबाइल से ऐसे वीडियो और ऑडियो मिले हैं, जिनमें पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारने और उसका वीडियो भेजने का टास्क दिया गया था। उसके फोन में रेकी से जुड़े वीडियो भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उनका संपर्क हुआ था, जहां उन्हें लालच दिया गया कि निर्देशों का पालन करने पर उन्हें ‘हीरो’ बना दिया जाएगा। आरोपियों के पास से असलहा, कारतूस बरामद हुए। हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें